ईसाईयों के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का निधन हो गया है। उन्होंने 88 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वेटिकन ने एक वीडियो संदेश में पोप फ्रेंसिस के निधन की जानकारी दी। पोप के निधन की खबर सामने आने के बाद दुनिया भर के ईसाई लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। वेटिकन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि रोमन कैथोलिक चर्च के पहले लैटिन अमेरिकी लीडर पोप फ्रांसिस का निधन हो गया है। ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। हाल ही में कई दिनों तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद वो ठीक होकर वापस घर लौटे थे।