आज का दिन राशियों के अनुसार मिश्रित संकेत लेकर आया है। कुछ राशियों के लिए जहां स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतने की जरूरत है, वहीं कुछ के लिए प्रेम और पारिवारिक जीवन में सावधानी बरतना जरूरी रहेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल—
मेष राशि:
सर दर्द, नेत्र पीड़ा और अत्यधिक खर्च के कारण स्वास्थ्य व आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। व्यापार धीमी गति से आगे बढ़ेगा। काली वस्तु का दान शुभ रहेगा।
वृषभ राशि:
आय में उतार-चढ़ाव और मानसिक तनाव बना रहेगा। स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन मध्यम रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि:
कोर्ट-कचहरी के मामलों से बचें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में संयम रखें। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कर्क राशि:
रिस्क लेने से बचें। अपमान का भय और स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। भाग्य भरोसे कोई कार्य न करें। लाल वस्तु साथ रखें।
सिंह राशि:
चोट-चपेट का योग है। वाहन सावधानी से चलाएं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं लेकिन प्रेम और व्यापार संतुलित रहेगा। काली वस्तु का दान करें।
कन्या राशि:
स्वयं और जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। नौकरी में जोखिम न लें। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
तुला राशि:
शत्रु सक्रिय रहेंगे लेकिन विजय आपकी होगी। फिर भी स्वास्थ्य और व्यापार प्रभावित हो सकते हैं। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि:
मानसिक तनाव और संतान की सेहत चिंता का विषय हो सकती है। व्यापार सामान्य रहेगा। पीली वस्तु अपने पास रखें।
धनु राशि:
घर में कलह की संभावना है। संपत्ति संबंधी फैसले फिलहाल टालें। प्रेम और व्यापार सामान्य रहेंगे। लाल वस्तु साथ रखें।
मकर राशि:
स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें विशेषकर नाक-कान-गला से जुड़ी परेशान कर सकती हैं। व्यापार में हस्तक्षेप की संभावना है। काली जी को प्रणाम करें।
कुंभ राशि:
धन और परिवार से जुड़े नुकसान की आशंका है। मुख रोग से बचें। हरी वस्तु अपने पास रखें।
मीन राशि:
चौतरफा परेशानी का समय है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सब पर प्रभाव पड़ सकता है। अत्यधिक सतर्कता जरूरी। काली वस्तु का दान करें।