राशियों पर सितारों की मेहरबानी: जानिए क्या कहते हैं आज के ग्रह नक्षत्र

आज का दिन बारहों राशियों के लिए कई शुभ संकेत लेकर आया है। किसी के जीवन में सौभाग्य की दस्तक है, तो कोई व्यापार में बड़ी सफलता की ओर अग्रसर है। जानिए आपकी राशि के अनुसार आज का दिन कैसा रहेगा:

मेष राशि वालों के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य में सुधार होगा और व्यापार में भी तेजी आएगी। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि के साथ वाहन और प्रॉपर्टी की खरीदारी के प्रबल योग हैं। हालांकि, विवादों से बचें और लाल वस्तु साथ रखें।

वृषभ राशि के जातकों को पराक्रम के बल पर विशेष व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य और संतान की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। लाल वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि के लिए आर्थिक दृष्टि से दिन बेहतर रहेगा। धन आगमन होगा और पारिवारिक विस्तार के योग हैं। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट हो सकती है, लेकिन व्यापार स्थिर रहेगा।

कर्क राशि वालों के लिए यह समय सितारों जैसा चमकने का है। स्वास्थ्य में सुधार और व्यापारिक सफलता दोनों साथ मिलेंगे। यह बहुत ही शुभ समय है।

सिंह राशि को खर्चों से परेशानियां हो सकती हैं। कर्ज का दबाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य में भी कुछ समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है। रुका हुआ धन मिलेगा और नए आय स्रोत बनेंगे। यात्रा और शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। व्यापार, प्रेम और स्वास्थ्य तीनों ही सकारात्मक रहेंगे।

तुला राशि के लिए कानूनी मामलों में विजय और व्यापार में मजबूती का समय है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम-संतान भी साथ देंगे। नियमित रूप से बजरंगबली को प्रणाम करना लाभदायक होगा।

वृश्चिक राशि वालों के लिए भाग्य का साथ रहेगा। रुके काम पूरे होंगे और व्यापार में भी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिलेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। जोखिम से बचें और सतर्क रहें, विशेषकर स्वास्थ्य के मामले में। व्यापार स्थिर रहेगा। लाल वस्तु अपने पास रखना लाभ देगा।

मकर राशि के जातकों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। स्वास्थ्य व व्यापार दोनों अनुकूल रहेंगे। काली माता को नमन करना शुभ फल देगा।

कुंभ राशि वालों को शत्रुओं पर विजय मिलेगी। विद्या और ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। लाल वस्तु का दान करना अच्छा रहेगा।

मीन राशि के लिए भाग्य का साथ विशेष रूप से संतान और शिक्षा के क्षेत्र में मिलेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें।