बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का 90 वर्ष की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर, आज होगा अंतिम संस्कार…

बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आ रही है। दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर, निर्देशक बोनी कपूर और अभिनेता संजय कपूर की मां निर्मल कपूर उर्फ सुचित्रा कपूर का 2 मई 2025 को निधन हो गया। 90 वर्षीय निर्मल कपूर ने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली।

लंबे समय से थीं बीमार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्मल कपूर पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। परिवार और करीबी रिश्तेदारों के अनुसार, उम्र संबंधी बीमारियों के चलते उनका स्वास्थ्य लगातार गिरता जा रहा था।

बॉलीवुड में शोक की लहर

इस खबर के सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। अनिल कपूर के बांद्रा स्थित घर पर बॉलीवुड के कई सितारे, निर्माता-निर्देशक और उनके पारिवारिक मित्र उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं।

पिछले साल मनाया था 90वां जन्मदिन

गौरतलब है कि सितंबर 2024 में कपूर फैमिली ने निर्मल कपूर का 90वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। पूरे परिवार के साथ उनका ये खास पल अब एक यादगार बन गया है।