आज का दिन ग्रहों की चाल के अनुसार कई राशियों के लिए विशेष लाभ और शुभ अवसर लेकर आया है। कुछ राशियों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा तो कुछ को व्यापार में जबरदस्त मुनाफा होगा। वहीं कुछ जातकों को सतर्क रहने की भी आवश्यकता है। आइए जानते हैं 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल—
मेष राशि – घर में खुशी का माहौल रहेगा। परिवार में कोई उत्सव हो सकता है। मां की सेहत में सुधार होगा और वाहन, जमीन जैसी संपत्तियों की खरीदारी के योग हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों ही पक्ष मजबूत रहेंगे। उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।
वृषभ राशि – पराक्रम का लाभ मिलेगा। करियर और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा और परिवार व संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। उपाय: लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि – धन आगमन के प्रबल योग हैं। पारिवारिक स्थिति मजबूत होगी और संतान का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार भी शानदार रहेगा। उपाय: लाल वस्तु का दान करें।
कर्क राशि – ऊर्जा और आत्मबल में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा, संतान और प्रेम का साथ मिलेगा। व्यापारिक स्थिति भी मजबूत होगी। उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।
सिंह राशि – खर्चे बढ़ सकते हैं, जिससे तनाव हो सकता है। कर्ज की स्थिति भी बन सकती है। हालांकि प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें।
कन्या राशि – आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने स्त्रोत से भी धन लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम और व्यापार का साथ मिलेगा। उपाय: लाल वस्तु का दान करें।
तुला राशि – कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत मिलेगी। पिता का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य और व्यापार अच्छा रहेगा। उपाय: लाल वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि – भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। विघ्न बाधाएं दूर होंगी और स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार उत्तम रहेगा। उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।
धनु राशि – दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। चोट या परेशानी की आशंका है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और व्यापार सामान्य रहेगा। उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।
मकर राशि – जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार में मजबूती नजर आ रही है। उपाय: काली जी को प्रणाम करें।
कुंभ राशि – शत्रु पर विजय मिलेगी। ज्ञान की प्राप्ति होगी और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। हालांकि स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है। उपाय: बजरंगबली को प्रणाम करें।
मीन राशि – अध्ययन और लेखन के क्षेत्र में शानदार समय है। विद्यार्थी और लेखक विशेष लाभ में रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, परंतु प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें।