राशिफल 9 मई 2025: आज इन राशियों को स्वास्थ्य और निवेश में बरतनी होगी सावधानी, जानें अपना हाल

9 मई 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है तो कुछ के लिए शुभ समाचार लेकर आया है। आइए जानते हैं आज का दिन बारह राशियों के लिए कैसा रहेगा:

मेष राशि: स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है, हालांकि प्रेम और संतान की स्थिति संतोषजनक रहेगी। व्यापार सामान्य रहेगा। सलाह है कि हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि: बच्चों की सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। प्रेम संबंधों में विवाद से बचें। विद्यार्थियों के लिए दिन असमंजस भरा रहेगा। मानसिक तनाव संभव है। व्यापार सामान्य रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करें।

मिथुन राशि: घरेलू माहौल कुछ तनावपूर्ण हो सकता है। मां के स्वास्थ्य और खुद की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। हरी वस्तु अपने पास रखें।

कर्क राशि: सेहत पर ध्यान देना जरूरी है, खासकर नाक, कान और गले से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी है। जोखिम से बचें। हरी वस्तु का दान करें।

सिंह राशि: धन हानि की आशंका है। निवेश से फिलहाल बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें क्योंकि मुख रोग होने की संभावना है। प्रेम और व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी। हरी वस्तु दान करना लाभकारी रहेगा।

कन्या राशि: बेचैनी और घबराहट बनी रह सकती है। सेहत पर थोड़ी चिंता संभव है। प्रेम और व्यापार में स्थिति बेहतर रहेगी। हरी वस्तु साथ रखें।

तुला राशि: खर्च अधिक होने से मन परेशान हो सकता है। सिरदर्द और नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम और व्यापार की स्थिति संतुलित रहेगी। हरी वस्तु अपने पास रखें।

वृश्चिक राशि: आय में उतार-चढ़ाव रह सकता है। यात्रा में कष्ट की संभावना है। भ्रम फैलाने वाली खबरें मिल सकती हैं। प्रेम और व्यापार की स्थिति अनुकूल रहेगी। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि: कोर्ट-कचहरी से दूरी बनाकर रखें। कोई भी व्यावसायिक जोखिम लेने से बचें। पिता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। स्वास्थ्य और प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। लाल वस्तु साथ रखें।

मकर राशि: अपमान का भय बना रहेगा। यात्रा में सावधानी बरतें। धर्म के मामलों में अति न करें। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति सामान्य है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि: परिस्थितियां विपरीत हैं, चोट या दुर्घटना से सावधान रहें। प्रेम और व्यापार की स्थिति मध्यम रहेगी। हरी वस्तु साथ रखें।

मीन राशि: खुद और जीवनसाथी दोनों की सेहत पर ध्यान दें। नौकरी में जोखिम न लें। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति सामान्य है। दुर्वा घास अर्पित करना शुभ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *