“अगर आप दिन की शुरुआत राशियों की सलाह के साथ करना चाहते हैं, तो यह खबर खास तौर पर आपके लिए है। आज का दिन किस राशि के लिए शुभ संकेत लेकर आया है और किसे थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है
मेष राशि:
“स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। वाहन चलाते वक्त सावधानी जरूरी है। कोई बड़ा जोखिम ना लें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार सामान्य रहेगा। सलाह दी जाती है कि हरी वस्तु का दान करें।”
—
वृषभ राशि:
“आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। नौकरी में बेहतरीन स्थिति बनेगी और जीवनसाथी का साथ मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए भी अनुकूल समय है। हरी वस्तु अपने पास रखें।”
—
मिथुन राशि:
“आज आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। हालांकि स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, लेकिन प्रेम-संतान और व्यापार अच्छा रहेगा। काली माता को प्रणाम करते रहें।”
—
कर्क राशि:
“भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए निर्णय लें। स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा। प्रेम-संतान का सहयोग मिलेगा। व्यापार और शिक्षा के लिए यह समय शुभ है। लाल वस्तु साथ रखें।”
—
सिंह राशि:
“कुछ पारिवारिक या सामाजिक तनाव संभव है, लेकिन भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी के लिए उत्तम समय है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में स्थिति अच्छी है। कलह से बचें, लाल वस्तु पास रखें।”
—
कन्या राशि:
“आपका पराक्रम रंग लाएगा। करियर में तरक्की के योग हैं। अपनों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम हो सकता है लेकिन प्रेम और व्यापार में लाभ रहेगा। हरी वस्तु साथ रखें।”
—
तुला राशि:
“धन के मामलों में सतर्क रहें, खासकर जुआ-सट्टा से दूर रहें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और प्रेम-संतान की स्थिति सकारात्मक है। व्यापार भी अच्छा चलेगा। हरी वस्तु साथ रखें।”
—
वृश्चिक राशि:
“भाग्य का साथ मिलेगा। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और ज़रूरी वस्तुएं समय पर प्राप्त होंगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी क्षेत्रों में आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। लाल वस्तु रखें।”
—
धनु राशि:
“मन थोड़ा परेशान रह सकता है। सिरदर्द और नेत्र संबंधित समस्याएं संभव हैं। प्रेम और व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी। लाल वस्तु पास रखें।”
—
मकर राशि:
“नए आय के स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोतों से भी धन लाभ होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों ही क्षेत्रों में अच्छा दिन रहेगा। काली माता को प्रणाम करें।”
—
कुंभ राशि:
“शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में बड़ी सफलता के संकेत हैं। परिवार और प्रियजनों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य और प्रेम उत्तम, हरी वस्तु रखें साथ।”—
मीन राशि:
“भाग्य आपका साथ देगा। यात्रा और धार्मिक कार्यों में सहभागिता के योग हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति बेहतर रहेगी। लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।”