आज का राशिफल: जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा 20 मई का दिन, कौन सी वस्तु लाएगी भाग्य में सुधार

आज का दिन कुछ राशियों के लिए चेतावनी भरा है तो कुछ के लिए सावधानी और संयम की आवश्यकता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, कई राशियों को स्वास्थ्य, व्यापार और पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल—

मेष राशि: आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मानसिक स्थिति भी अस्थिर रहेगी। प्रेम और संतान पक्ष सामान्य है जबकि व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। सलाह है कि काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि: कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूरी बनाए रखें। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा और सीने से जुड़ी समस्या हो सकती है। प्रेम और संतान पक्ष बेहतर रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि: अपमान का भय और यात्रा में कष्ट की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, जबकि प्रेम और व्यापार अच्छे रहेंगे। दिन की शुरुआत बजरंगबली को प्रणाम करके करें।

कर्क राशि: दिन प्रतिकूल रह सकता है। चोट या किसी परेशानी में पड़ने की आशंका है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम और व्यापार पक्ष ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि: स्वयं और जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में रिस्क लेने से बचें। प्रेम संबंधों में नकारात्मकता आ सकती है। पीली वस्तु अपने पास रखना लाभकारी रहेगा।

कन्या राशि: शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी लेकिन मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति संतुलित रहेगी। पीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि: बच्चों की सेहत चिंता का विषय बन सकती है। प्रेम संबंधों में टकराव से बचें। मानसिक तनाव रहेगा। शनि देव की आराधना करें।

वृश्चिक राशि: घर का सुख बाधित हो सकता है और नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में कठिनाई आ सकती है। काली वस्तु का दान शुभ रहेगा।

धनु राशि: गले, नाक और कान की समस्या हो सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। अपनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। हरी वस्तु साथ रखें।

मकर राशि: धन हानि के योग हैं और निवेश से बचने की सलाह दी जाती है। गाली-गलौच से दूर रहें। स्वास्थ्य और प्रेम संबंध मध्यम हैं। काली जी की पूजा करें।

कुंभ राशि: मानसिक बेचैनी बनी रहेगी और नकारात्मकता महसूस हो सकती है। हालांकि प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु साथ रखना लाभदायक होगा।

मीन राशि: अत्यधिक खर्च, आंखों से जुड़ी समस्या, सिर दर्द और पार्टनरशिप में तनाव हो सकता है। यह समय नकारात्मक है। काली वस्तु का दान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *