राशिफल ब्रेकिंग: जानिए 12 राशियों का आज का भाग्यफल, किसे सताएगा स्वास्थ्य का संकट और किसके व्यापार में आएगा उतार-चढ़ाव

ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज का दिन कुछ राशियों के लिए सावधानी भरा रहेगा, तो कुछ को सफलता और लाभ के संकेत मिल रहे हैं। आइए जानते हैं 12 राशियों का आज का हाल:

मेष राशि – मानसिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आर्थिक अनिश्चितता परेशान कर सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार में स्थिरता रहेगी, परंतु आय में हलचल संभव। उपाय: काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि – कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूरी बनाए रखें। पिता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। पैतृक संपत्ति में कोई बड़ा निर्णय न लें। प्रेम-संतान अच्छा, लेकिन थोड़ी दूरी बनी रह सकती है। उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।

मिथुन राशि – मान-सम्मान को लेकर सतर्क रहें, अपमान का भय है। यात्राओं में कठिनाई संभव है। स्वास्थ्य और व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। उपाय: नियमित रूप से काली जी को प्रणाम करें।

कर्क राशि – दिन प्रतिकूल हो सकता है। चोट लगने की आशंका है। मानसिक तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार और प्रेम-संतान में स्थिति अच्छी रहेगी। उपाय: काली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि – नौकरी में जोखिम न लें। प्रेम संबंधों में उलझन से बचें। खुद और जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार सामान्य रहेगा। उपाय: काली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि – शत्रु सक्रिय रहेंगे, लेकिन आप उन पर भारी पड़ेंगे। कार्यों में बाधा संभव है। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। उपाय: लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि – बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में विवाद से बचें। छात्र वर्ग निर्णय लेते समय सतर्क रहें। व्यापार अच्छा रहेगा। उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।

वृश्चिक राशि – घर-परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है। मां का स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, परंतु प्रेम-संतान और व्यापार अच्छे रहेंगे। उपाय: काली वस्तु का दान करें।

धनु राशि – नाक-कान-गले की समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान और व्यापार की स्थिति संतोषजनक रहेगी। उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि – धन हानि के संकेत हैं। परिवार में मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषकर मुख रोग की संभावना है। व्यापार अच्छा रहेगा। उपाय: काली जी को प्रणाम करें।

कुंभ राशि – स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम-संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि – सिर दर्द और नेत्र संबंधी परेशानी रह सकती है। प्रेम-संतान से जुड़ी समस्याएं रह सकती हैं। व्यापार सामान्य रूप से चलता रहेगा। उपाय: काली वस्तु का दान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *