उत्तर प्रदेश राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने किया दर्शन

विनोद केसरवानी/ जिला संवाददाता- उत्तर प्रदेश राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने शिवरीनारायण पहुंचकर भगवान का दर्शन पूजन किया। महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने उनका सम्मान साल एवं श्रीफल से किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता सपत्नीक छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। उन्होंने इस दौरान शिवरीनारायण पहुंचकर भगवान शिवरीनारायण जी का दर्शन -पूजन करके राजेश्री महन्त जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। राजेश्री महन्त जी महाराज ने उन्हें मठ मंदिर में संचालित गौशाला तथा चंद्रचूड़ महादेव का भी दर्शन पूजन कराया। उन्होंने राजेश्री महन्त जी महाराज से गौ वंश के संरक्षण एवं संवर्धन के संदर्भ में चर्चाएं की तथा उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा गौ वंश के सुरक्षा के संदर्भ में किए गए उपाय से भी महन्त जी महाराज को अवगत कराया। इस अवसर पर विशेष रूप से त्यागी जी महाराज, विनोद शर्मा, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव, हर्ष दुबे तथा शिवरीनारायण के सामाजिक एवं राजनीति कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *