दैनिक राशिफल : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी

रायपुर, 28 मई 2025। आज का दिन कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण तो कुछ के लिए सामान्य रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार और निवेश से जुड़े मामलों में कई लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं आज का राशिफल—

मेष राशि – आज धन हानि के योग बन रहे हैं, इसलिए किसी भी तरह का निवेश करने से बचें। वाणी पर संयम रखें और अपनों से विवाद न करें। हालांकि प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति बेहतर रहेगी। सूर्य को जल अर्पण करना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि – दिनभर थकान और ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य और संतान की स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार ठीक रहेगा। हरी वस्तु अपने पास रखें।

मिथुन राशि – खर्च बढ़ेगा और कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। सिरदर्द या नेत्र संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, लेकिन प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। माता काली को प्रणाम करें।

कर्क राशि – उम्मीद के अनुसार धन प्राप्ति नहीं होगी, थोड़ी देरी और कमी संभव है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम-संतान और व्यापार की स्थिति संतोषजनक रहेगी। लाल वस्तु अपने पास रखें।

सिंह राशि – कोर्ट-कचहरी या सरकारी मामलों में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। स्वास्थ्य और प्रेम-संतान की स्थिति ठीक है, जबकि व्यापार सामान्य गति से चलेगा। पीली वस्तु साथ रखें।

कन्या राशि – यात्रा लाभप्रद नहीं रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं और सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि – दिन प्रतिकूल रहेगा। चोट या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सामान्य रहेगा। कोई जोखिम न लें। शनिदेव को प्रणाम करें।

वृश्चिक राशि – जीवनसाथी और स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान दें। नौकरी में निराशा रह सकती है। प्रेम-संतान और व्यापार सामान्य रहेंगे। माता काली की आराधना करें।

धनु राशि – स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति भी कुछ कमजोर रह सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। लाल वस्तु अपने पास रखें।

मकर राशि – बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। प्रेम में अनबन से बचें। मानसिक स्थिति थोड़ी अस्थिर रहेगी, लेकिन व्यापार सामान्य रहेगा। माता काली को प्रणाम करें।

कुंभ राशि – प्रॉपर्टी या वाहन की खरीद में रुकावट आ सकती है। घर में तनाव और उत्साह की कमी रहेगी। प्रेम-संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि – पराक्रम का फल कम मिलेगा। नाक, कान और गले की समस्या हो सकती है। अपने और अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *