रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के 295 जवानों को उनके असाधारण साहस और बहादुरी के लिए बड़ा सम्मान मिला है। राज्य में नक्सल विरोधी अभियानों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले इन वीर जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) द्वारा यह आदेश जारी किया गया है।
यह प्रमोशन उन जवानों को दिया गया है, जिन्होंने नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनाती के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना अभियान को सफल बनाया और राज्य की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आदेश में क्या कहा गया है?
DGP के आदेश के अनुसार, चयनित जवानों को उनके “असाधारण साहस, सेवा और समर्पण” के आधार पर विशेष पदोन्नति दी जा रही है। इन जवानों ने राज्य की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने में अग्रणी भूमिका निभाई है।