मुख्यमंत्री की सौगात: नारायणपाल क्षेत्र को मिला 1 करोड़ 11 लाख की विकास योजनाओं का तोहफ़ा

राज्य के मुख्यमंत्री ने नारायणपाल क्षेत्र के विकास के लिए 1 करोड़ 11 लाख रुपये की राशि की महत्वपूर्ण घोषणाएँ की हैं। इन योजनाओं से क्षेत्र की आधारभूत संरचना, शिक्षा और व्यावसायिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री की घोषणाएं इस प्रकार हैं:

नारायणपाल माध्यमिक शाला भवन निर्माण हेतु – 20 लाख रुपये

प्राथमिक शाला मंदिरपारा के लिए – 20 लाख रुपये

स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट लाइट की स्थापना हेतु – 15 लाख रुपये

व्यावसायिक परिसर निर्माण के लिए – 20 लाख रुपये

सीसी सड़क (600 मीटर) – गोवर्धन भाटा से बोधघरा घर तक – 15 लाख रुपये

2 पुलिया (2 मीटर स्पान) के निर्माण के लिए – 12 लाख रुपये

सीसी सड़क (300 मीटर) – धरमु घर से नाव घाट तक – 9 लाख रुपये

कुल राशि: 1 करोड़ 11 लाख रुपये

इस घोषणा से स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है। नागरिकों का मानना है कि इससे न केवल शिक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि व्यावसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

स्थानीय जनता ने जताया आभार
मुख्यमंत्री की इस विकासपरक घोषणा पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने आभार जताया है। उन्होंने इसे क्षेत्र की तरक्की की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है।