आज का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य और तरक्की के संकेत लेकर आया है। जहां मेष, कर्क और कन्या राशि वालों के लिए व्यापार और स्वास्थ्य में विशेष लाभ दिखाई दे रहा है, वहीं सिंह और धनु राशि के जातकों को कुछ शारीरिक असहजता और खर्च की अधिकता से जूझना पड़ सकता है।
मेष से मीन तक जानें क्या कहता है आपका दिन:
🔴 मेष राशि – भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के शुभ योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार और व्यापार में प्रगति की संभावना है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
🔴 वृषभ राशि – पराक्रम का फल मिलेगा। रोज़गार में वृद्धि होगी और व्यापार में अवसर दिखाई देंगे। प्रेम-संतान का सहयोग बना रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।
🔴 मिथुन राशि – पारिवारिक विस्तार और आर्थिक लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी।
🔴 कर्क राशि – आत्मविश्वास और तेजस्विता बनी रहेगी। यह समय अत्यंत शुभ है, जब स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों ही पक्ष मजबूत रहेंगे। लाल वस्तु पास रखें।
🔴 सिंह राशि – सिरदर्द और आंखों की समस्या परेशान कर सकती है। खर्च की अधिकता चिंता का कारण बनेगी, लेकिन प्रेम और व्यापार सामान्य रहेंगे।
🔴 कन्या राशि – आय के नए स्रोत खुलेंगे। पुराने स्रोतों से भी धन प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के साथ यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
⚖️ तुला राशि – कोर्ट-कचहरी से राहत मिलेगी और व्यापार में मजबूती आएगी। पिता का सहयोग मिलेगा। हालांकि प्रेम-संतान का पक्ष थोड़ा मध्यम रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
🦂 वृश्चिक राशि – भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। रोज़गार में वृद्धि होगी और बाधाएं दूर होंगी। स्वास्थ्य मध्यम लेकिन व्यापार में लाभ।
🏹 धनु राशि – चोट या परेशानी की संभावना है। सतर्क रहने की सलाह है। प्रेम और स्वास्थ्य मध्यम, लेकिन व्यापारिक स्थिति संतुलित रहेगी।
🪙 मकर राशि – जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। करियर में उन्नति और व्यापार में लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य और प्रेम दोनों मजबूत। लाल वस्तु का दान शुभ।
🌊 कुंभ राशि – विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन व्यापार में सफलता मिलेगी। हरी वस्तु पास रखें।
🐟 मीन राशि – विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिलेगी। प्रेम में तनाव से बचें और बच्चों की सेहत का ध्यान रखें।