रायपुर/। कर्नाटक के प्रसिद्ध चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ की घटना से पूरे देश में शोक की लहर है। इस हादसे में कई लोगों की असामयिक मृत्यु हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा, “कर्नाटक के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ के दौरान कई लोगों की असामयिक मृत्यु एवं घायल होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”
उन्होंने आगे कहा कि विपदा की इस घड़ी में कर्नाटक सरकार से अपेक्षा है कि वह राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाए और पीड़ितों को हरसंभव सहायता प्रदान करे। साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाने चाहिए।
सीएम विष्णु देव साय ने ट्वीट के माध्यम से भी अपनी संवेदनाएं साझा कीं और “ॐ शांति” कहकर दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की।