छत्तीसगढ़ गृह (पुलिस) विभाग ने 2022 बैच के प्रशिक्षित उप पुलिस अधीक्षकों की तबादला सूची जारी कर दी है। जारी आदेश के अनुसार, प्रशिक्षण उपरांत अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस सूची में उल्लेखनीय नाम अजय कुमार सिंह का है, जिन्हें दुर्ग से स्थानांतरित कर नारायणपुर जिले में उप पुलिस अधीक्षक (DSP) के पद पर पदस्थ किया गया है। अजय कुमार सिंह 2022 बैच के तेजतर्रार अधिकारी माने जाते हैं और प्रशिक्षण के दौरान उनका प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है।
