कांग्रेस से निष्कासित हुए लक्ष्मण सिंह, राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला पर विवादित बयान पड़ गया भारी
भोपाल, 11 जून 2025
मध्यप्रदेश की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। कांग्रेस की अनुशासन समिति ने यह कड़ा कदम पार्टी विरोधी गतिविधियों और विवादित बयानों के चलते उठाया है।
🔹 अनुशासन समिति ने सुनाया फैसला
कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्य तारिक अनवर ने जानकारी दी कि पार्टी को लक्ष्मण सिंह के खिलाफ लगातार पार्टी विरोधी बयानबाजी और गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। कई बार चेतावनी के बावजूद उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ बयान दिए, जिससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा। ऐसे में उन्हें 6 वर्षों के लिए निष्कासित करने का फैसला लिया गया।