कोरबा को विकास की बड़ी सौगात, कन्वेंशन सेंटर का नाम अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर — CM विष्णु देव साय

रायपुर/कोरबा।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज कोरबा जिले के अपने प्रवास के दौरान कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं और 223.88 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण करते हुए कन्वेंशन सेंटर का नाम “महारानी अहिल्याबाई होल्कर कन्वेंशन सेंटर” करने की घोषणा की।

अहिल्याबाई होल्कर को दी श्रद्धांजलि, नारी सशक्तिकरण पर दिया बल

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “अहिल्याबाई होल्कर नारी शिक्षा और सशक्तिकरण की प्रतीक थीं। वे प्रजावत्सल, धर्मनिष्ठ और न्यायप्रिय शासिका थीं, जिन्होंने देश के अनेक धार्मिक स्थलों को पुनर्स्थापित कर एक नई पहचान दिलाई।” मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कन्वेंशन सेंटर को वातानुकूलित बनाने की भी घोषणा की।

विकास की बौछार: 66 कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री श्री साय ने 66 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिनमें शामिल हैं:

जल जीवन मिशन के तहत 11 गांवों में नल-जल योजना

3 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के नवीन भवन

स्वामी आत्मानंद स्कूलों का जीर्णोद्धार

47 छात्रावासों/आश्रमों में 2.4 KW सोलर पावर प्लांट

100 टीपीडी सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट

ई-बस सेवा के लिए सिटी बस डिपो-टर्मिनल कॉम्प्लेक्स

100 बेड अस्पताल में SNCU हॉल एवं प्रशिक्षण केंद्र

अयोध्यापुरी तालाब में जल संवर्धन कार्य

15वें वित्त आयोग और जिला खनिज न्यास के तहत अन्य कार्य

एलुमिनियम पार्क की स्थापना पर जोर

कोरबा में एलुमिनियम पार्क की स्थापना को लेकर मुख्यमंत्री ने आवश्यक पहल का भरोसा दिलाया। उन्होंने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत सिंदूर का पौधा भी रोपा।

छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन

मुख्यमंत्री ने महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जीवनी पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने भी जनता को संबोधित किया।

विमान हादसे पर जताई संवेदना

मुख्यमंत्री श्री साय ने अहमदाबाद में लंदन जा रही एयर इंडिया फ्लाइट के क्रैश में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि “यह एक राष्ट्रीय दुख की घड़ी है, सरकार और देश पीड़ित परिवारों के साथ है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *