छत्तीसगढ़ के शासकीय ITI में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 25 जून तक भर सकेंगे फॉर्म

रायपुर, 19 जून 2025 — छत्तीसगढ़ शासन के संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण द्वारा राज्य की सभी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (ITI) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 16 जून 2025 से 25 जून 2025 की रात 11:59 बजे तक cgiti.admissions.nic.in वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन रखी गई है। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका को ध्यानपूर्वक पढ़ें ताकि फॉर्म भरने में कोई गलती न हो।

आवेदक संस्थान चयन, व्यवसाय प्राथमिकता और अन्य विवरणों में केवल निर्धारित समय सीमा के भीतर ही सुधार कर सकते हैं। समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी प्रकार के संशोधन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सहायता के लिए कहां संपर्क करें?

किसी भी जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी अपने निकटतम शासकीय आईटीआई से संपर्क कर सकते हैं या वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से भी मार्गदर्शन ले सकते हैं।

यह प्रक्रिया उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो तकनीकी क्षेत्र में कौशल प्राप्त कर रोजगार के नए द्वार खोलना चाहते हैं।

महत्वपूर्ण तिथि:

आवेदन की शुरुआत: 16 जून 2025

अंतिम तिथि: 25 जून 2025, रात 11:59 बजे

अधिक जानकारी और आवेदन के लिए विज़िट करें: cgiti.admissions.nic.in