राज्य में भाजपा सरकार के एक साल पूरे, प्रधानमंत्री मोदी देंगे 3,000 करोड़ की परियोजनाओं का उपहार जनता मैदान में भव्य समारोह, तिरंगा यात्रा से होगा आगाज

राज्य में भाजपा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राजधानी भुवनेश्वर स्थित जनता मैदान में शुक्रवार को एक भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जनता मैदान तक निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा से होगी। इस यात्रा में बड़ी संख्या में आम नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता और छात्र-युवा भाग लेंगे। इसके लिए भाजपा संगठन और राज्य सरकार ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

प्रधानमंत्री देंगे 3,000 करोड़ की सौगात
इस समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी राज्यवासियों को लगभग 3,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उपहार देंगे।
इनमें मुख्य रूप से –
🔹 2,700 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाएं, जिनमें नए ट्रैक, स्टेशन पुनर्विकास और विस्तार कार्य शामिल हैं।
🔹 नराज में निर्मित 50 करोड़ रुपये के ईवी बस डिपो का लोकार्पण।
🔹 100 नई इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ, जो शहरी परिवहन को पर्यावरण के अनुकूल बनाएंगी।

राज्य सरकार के एक साल की उपलब्धियों का प्रदर्शन
इस मौके पर भाजपा सरकार द्वारा बीते एक वर्ष में किए गए कार्यों और उपलब्धियों की झलक भी समारोह में देखने को मिलेगी। मंच पर राज्य के मुख्यमंत्री, वरिष्ठ मंत्रीगण, सांसद एवं विधायकगण भी मौजूद रहेंगे।