छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने घोषित की परीक्षा तिथियां, 18 अगस्त से शुरू होंगी हाईस्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर द्वारा अगस्त-सितम्बर 2025 सत्र की हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकंडरी (12वीं) ओपन परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार परीक्षाएं 18 अगस्त 2025 से प्रारंभ होकर 03 सितम्बर 2025 तक आयोजित की जाएंगी।

हायर सेकंडरी यानी 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 18 अगस्त से 03 सितम्बर तक चलेंगी, जबकि हाईस्कूल (10वीं) की परीक्षाएं 18 अगस्त से 01 सितम्बर 2025 तक आयोजित होंगी। सभी परीक्षाएं प्रतिदिन प्रातः 8:30 बजे से 11:45 बजे तक निर्धारित समय में संपन्न कराई जाएंगी।

राज्य ओपन स्कूल ने समस्त परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे समय पर परीक्षा की तैयारी करें तथा परीक्षा समय-सारणी की विस्तृत जानकारी के लिए अपने समीपस्थ अध्ययन केंद्र से संपर्क करें। इसके अतिरिक्त समय-सारणी एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी राज्य ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट www.sos.cg.nic.in से भी डाउनलोड की जा सकती है।

छात्रों की सुविधा के लिए राज्य ओपन स्कूल द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश परीक्षा केंद्रों को भेजे जा चुके हैं। परीक्षार्थियों से आग्रह किया गया है कि वे समय पर केंद्र पर पहुंचे और साथ ही अपने प्रवेश पत्र तथा पहचान-पत्र साथ लेकर आएं।

परीक्षा की मुख्य तिथियां एक नजर में:

परीक्षा प्रारंभ: 18 अगस्त 2025

हाईस्कूल परीक्षा समाप्ति: 01 सितम्बर 2025

हायर सेकंडरी परीक्षा समाप्ति: 03 सितम्बर 2025

परीक्षा समय: प्रातः 8:30 बजे से 11:45 बजे तक