छत्तीसगढ़ में 9 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, नक्सल क्षेत्रों से लेकर स्पेशल यूनिट्स तक बड़ा फेरबदल

रायपुर, 25 जून 2025: छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य में कार्यरत भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 9 अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं। यह फेरबदल खास तौर पर नक्सल प्रभावित जिलों और विशेष इकाइयों को लेकर किया गया है, जिससे राज्य की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।