छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. लाल उमेद सिंह ने शनिवार को एक अहम आदेश जारी करते हुए 77 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इस सूची में सब इंस्पेक्टर (SI) और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

