रायपुर, 10 जुलाई 2025:
राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 183 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए हैं। इसमें कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO), विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) सहित अन्य उच्च और माध्यमिक स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
इस तबादला सूची में बलौदाबाजार जिले के जिला शिक्षा अधिकारी का भी नाम शामिल है, जिनका स्थानांतरण किसी अन्य जिले में किया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, यह कदम शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।

