आज का राशिफल: व्यापारिक लाभ, पारिवारिक सुख और सतर्कता के संकेत, जानिए आपकी राशि का हाल

11 जुलाई 2025 |

आज का दिन कुछ राशियों के लिए सौभाग्य लेकर आया है तो कुछ को भावनाओं और निर्णयों में संयम बरतने की सलाह दी जा रही है। आइए जानते हैं 12 राशियों का विस्तृत राशिफल—

मेष राशि:
आज व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। पिता का साथ मिलेगा और भाग्य भी साथ देगा। स्वास्थ्य और प्रेम दोनों अनुकूल रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी सफलता के संकेत हैं।
उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।

वृषभ राशि:
महत्वपूर्ण कार्यों को शाम के बाद करें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और व्यापार भी बेहतर होंगे। दिन के पहले हिस्से में सतर्क रहें और किसी भी प्रकार का जोखिम न लें।
उपाय: पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि:
आज की बाधाएं दूर होंगी। प्रेम-संतान से सहयोग मिलेगा और व्यापार में भी सफलता मिलेगी। नौकरी में भी स्थितियां अनुकूल रहेंगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
उपाय: भगवान विष्णु को प्रणाम करें।

कर्क राशि:
दिन की शुरुआत सकारात्मक रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी क्षेत्र में सुधार दिखेगा। मन आनंदित रहेगा और एक छुट्टी जैसा सुकून महसूस होगा।
उपाय: नीली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि:
आज का दिन कुछ परेशानी भरा हो सकता है। विशेषकर स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। हालांकि प्रेम और व्यापार में स्थिति सामान्य से बेहतर बनी रहेगी।
उपाय: नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि:
भावुकता पर नियंत्रण रखें। बच्चों की सेहत और पारिवारिक मुद्दों पर विशेष ध्यान दें। प्रेम जीवन में बहस से बचें। व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी।
उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।

तुला राशि:
गृहकलह के योग हैं, सतर्क रहें। लेकिन व्यापार और प्रेम जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। वाहन, भवन या भूमि की खरीदारी के योग बन सकते हैं।
उपाय: नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि:
आज पराक्रम रंग लाएगा। व्यापार में लाभ होगा और व्यावसायिक सफलता के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य और प्रेम जीवन भी संतुलित रहेगा।
उपाय: नीली वस्तु का दान करें।

धनु राशि:
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नकद धन में वृद्धि होगी और पारिवारिक मजबूती बढ़ेगी। बस खर्च और जुबान पर नियंत्रण रखें।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

मकर राशि:
शाम के बाद सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति में सुधार आएगा।
उपाय: मां काली को प्रणाम करें।

कुंभ राशि:
आर्थिक मजबूती के संकेत हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यापार और स्वास्थ्य दोनों अनुकूल रहेंगे।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि:
यह समय शुभ है। व्यापार, आय और संतान पक्ष में संतोषजनक परिणाम देखने को मिलेंगे। संपूर्ण रूप से दिन अच्छा कहा जाएगा।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।