एसडीएम रामरतन दुबे ने स्कूलों में चलाया स्वच्छता और संवाद अभियान, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण का संदेश

योगेश यादव/ बलौदाबाजार- क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों में स्वच्छता, पर्यावरण और शिक्षा को लेकर सकारात्मक पहल देखने को मिली। सोनाखान स्थित एकलव्य आदर्श विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ एसडीएम सर की सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

एसडीएम रामरतन दुबे ने खुद बच्चों के साथ मिलकर पौधे लगाए और उन्हें स्वच्छता तथा हरियाली का महत्व बताया। उन्होंने छात्रों को जिम्मेदारी के साथ पौधों की देखभाल करने की सीख दी।

वहीं, आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में एसडीएम रामरतन दुबे ने छात्र-छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने पढ़ाई से जुड़ी जानकारी ली और बच्चों की शैक्षणिक समस्याओं को भी जाना। बच्चों ने भी खुलकर अपनी बात रखी और विद्यालय में हो रही पढ़ाई को लेकर संतोष जताया।

एसडीएम रामरतन दुबे की इस पहल से छात्रों में काफी उत्साह देखने को मिला और दोनों विद्यालयों में सकारात्मक माहौल बना। स्थानीय लोगों और शिक्षकों ने एसडीएम की इस जनसंपर्क और प्रेरणादायी पहल की सराहना की है।