आज का दिन राशियों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है। कई राशियों को स्वास्थ्य, प्रेम-संबंध और व्यवसाय में सतर्क रहने की आवश्यकता है। वहीं कुछ को जीवन के अहम पहलुओं में संयम और समझदारी से कदम बढ़ाने की सलाह दी गई है। जानिए आज का विस्तृत राशिफल:
🔴 मेष राशि – आय में उतार-चढ़ाव और यात्रा से कष्ट संभव है। परेशान करने वाली खबर मिल सकती है। मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। व्यापार सामान्य रहेगा। काली वस्तु का दान लाभकारी।
🟡 वृषभ राशि – कोर्ट-कचहरी के मामलों से बचाव जरूरी है। सीने में विकार की आशंका है। हालांकि प्रेम-संबंध और संतान पक्ष संतोषजनक रहेंगे। पीली वस्तु का दान शुभ।
⚫ मिथुन राशि – भय और अपमान की स्थिति बन सकती है। यात्रा फिलहाल टाल दें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापार मध्यम और प्रेम-संबंध बेहतर रहेंगे। काली वस्तु का दान करें।
⚠️ कर्क राशि – दुर्घटना के योग बन रहे हैं। वाहन सावधानी से चलाएं और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। व्यापार व प्रेम सामान्य। काली वस्तु का दान करें।
🦁 सिंह राशि – खुद और जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। नौकरी में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
🔎 कन्या राशि – शत्रुओं पर हावी रहेंगे लेकिन मानसिक डिस्टर्बेंस रहेगा। पैरों में चोट का भय है। व्यापार अच्छा, प्रेम-संबंध मध्यम। शनिदेव को प्रणाम करना लाभकारी।
⚖️ तुला राशि – बच्चों की सेहत और प्रेम-संबंधों में विशेष सावधानी बरतें। कोई भी बड़ा निर्णय फिलहाल न लें। नीली वस्तु शनिदेव को अर्पित करें।
🏠 वृश्चिक राशि – घरेलू तनाव से सावधान रहें। मां के स्वास्थ्य और रक्तचाप संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। भूमि या वाहन की खरीदारी में रुकावटें। काली वस्तु का दान करें।
🏹 धनु राशि – नई व्यावसायिक योजनाओं को अभी टालना बेहतर। नाक, कान, गले की दिक्कत संभव। अपनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाल वस्तु साथ रखें।
💰 मकर राशि – धन हानि की आशंका है, सट्टा या लॉटरी से बचें। मुख रोग हो सकते हैं। व्यापार सामान्य रहेगा। काली जी को प्रणाम करें।
🌿 कुंभ राशि – घबराहट और बेचैनी महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य, व्यापार ठीक और प्रेम-संबंध संतुलित रहेंगे। हरी वस्तु पास रखें।
🌊 मीन राशि – साझेदारी में समस्याएं आ सकती हैं। सिरदर्द और आंखों की तकलीफ परेशान कर सकती है। काली वस्तु का दान करने से लाभ होगा।
