आज का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ के लिए सतर्कता की आवश्यकता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार जानिए आज का राशिफल—
मेष राशि
आज आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार और व्यापार में लाभ के योग हैं। संतान का साथ मिलेगा और जो चाहेंगे, लगभग वैसा हो सकता है। लाल वस्तु पास में रखें।
वृषभ राशि
मन में चिंता का वातावरण रहेगा। खर्च की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। सिर दर्द और नेत्र पीड़ा हो सकती है। प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि
आय में बढ़ोतरी होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में दिन उत्तम रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कर्क राशि
कानूनी मामलों में सफलता के संकेत हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार में भी लाभ की स्थिति रहेगी। लाल वस्तु पास में रखें।
सिंह राशि
कार्य में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। यात्रा भी संभव है। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि
चोट-चपेट की संभावना है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। हालांकि प्रेम और व्यापार सामान्य रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।
तुला राशि
जीवन आनंदमय रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य और व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि
शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा, लेकिन प्रेम और व्यापार सामान्य रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि
भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। प्रेम संबंधों में थोड़ी अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि
गृह कलह के संकेत हैं, लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य और व्यापार में सुधार रहेगा। काली जी को प्रणाम करें।
कुंभ राशि
पराक्रम बढ़ेगा। नौकरी और व्यवसाय में तरक्की के योग हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि
धनार्जन में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार के लिहाज से अच्छा दिन है। बस निवेश सोच-समझकर करें। लाल वस्तु पास रखें।
