भिलाई में भूपेश बघेल के दफ्तर पर ED की छापेमारी, पूर्व मुख्यमंत्री बोले- अडानी पर सवाल उठाने से रोकने की साजिश

छत्तीसगढ़ के भिलाई में गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दफ्तर और निवास पर छापा मारा। इस कार्रवाई की जानकारी खुद भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया के जरिए दी।

भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा—
“ED आ गई। आज विधानसभा का अंतिम दिन है। अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा उठना था। इसलिए साहेब ने भिलाई निवास में ED भेज दी है।”