19 जुलाई 2025 | शनिवार
आज का दिन राशियों के लिए मिला-जुला असर लेकर आया है। आइए जानते हैं क्या कहती हैं आपकी राशि:
मेष राशि
मेष जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य, संतान और व्यापार की स्थिति मजबूत रहेगी। सूर्य को जल अर्पित करें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के मन में कुछ बेचैनी और अज्ञात भय रह सकता है। हालांकि स्वास्थ्य में सुधार है और व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करने से मानसिक शांति मिलेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए दिन बेहद शुभ। आय के नए स्रोत बनेंगे। यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं। व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य और संतान की स्थिति भी अच्छी रहेगी। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों का भाग्य साथ देगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य में थोड़ी ऊर्जा की कमी रहेगी, लेकिन बाकी सभी क्षेत्र में दिन अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए दिन थोड़ा संभलकर चलने का है। चोट-चपेट की संभावना है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। बजरंगबली की आराधना करें और लाल वस्तु का दान करें।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए दिन प्रेम और नौकरी के लिहाज से अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका के लिए भी शुभ दिन। बजरंगबली को प्रणाम करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों का शत्रुओं पर प्रभाव रहेगा। हालांकि थोड़ी मानसिक अशांति बनी रह सकती है। स्वास्थ्य और प्रेम मध्यम, लेकिन व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि
धनु राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम है। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि
मकर राशि में गृह कलह के संकेत हैं। मगर भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार और व्यापार में लाभ होगा। काली जी को प्रणाम करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के पराक्रम में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग हैं। स्वास्थ्य और प्रेम की स्थिति भी अनुकूल रहेगी। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को धनलाभ होगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। स्वास्थ्य, संतान और व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
