रायपुर/जगदलपुर | 23 जुलाई 2025
छत्तीसगढ़ में एक दुखद सड़क दुर्घटना में वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे और पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के सुपुत्र निखिल कश्यप का असामयिक निधन हो गया। हादसे की खबर सामने आने के बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर फैल गई है।
जानकारी के मुताबिक, निखिल कश्यप एक निजी यात्रा पर थे, जब उनकी गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। प्रशासन और पुलिस द्वारा हादसे की जांच की जा रही है।
निखिल के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री ने कहा,
“यह खबर अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।”
वन मंत्री केदार कश्यप और परिवार को इस अपार दुख की घड़ी में पूरे प्रदेश से सांत्वना संदेश मिल रहे हैं। तमाम मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने निखिल को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
