इंडियन बैंक में अप्रेंटिसशिप के 1500 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त तक करें आवेदन स्नातक युवा लिखित परीक्षा और भाषा दक्षता टेस्ट के आधार पर होंगे चयनित, मिलेगा ₹15,000 तक स्टाइपेंड

नई दिल्ली, 24 जुलाई 2025:- इंडियन बैंक ने देशभर के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर प्रदान करते हुए अप्रेंटिसशिप के 1500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.indianbank.in के माध्यम से 07 अगस्त, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

  • योग्यता: उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक डिग्री या निर्धारित अन्य योग्यताएं होनी चाहिए।

  • आयु सीमा: न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष

  • आयु में छूट:

    • SC/ST: 5 वर्ष

    • OBC: 3 वर्ष

    • दिव्यांग (PwD): 10 वर्ष

आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस: ₹800

  • SC/ST व दिव्यांग: ₹175

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा:

  1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा

  2. स्थानीय भाषा दक्षता (प्रोफिशिएंसी) टेस्ट

लिखित परीक्षा विवरण:

  • कुल प्रश्न: 100 (MCQ)

  • विषय: रीजनिंग, कंप्यूटर, अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और सामान्य जागरूकता

  • कुल अंक: 100

  • समय: 1 घंटा

  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती

स्टाइपेंड (प्रशिक्षण अवधि में मासिक भत्ता)

  • मेट्रो/अर्बन ब्रांच: ₹15,000 प्रतिमाह

  • रूरल ब्रांच: ₹12,000 प्रतिमाह