*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जाति जनगणना का लिया ऐतिहासिक निर्णय, पिछड़ा वर्ग के साथ होगा न्याय*
*कांग्रेस ने करीब 60 साल तक पिछड़ा वर्ग के साथ किया अन्याय, अब राहुल गांधी माफी मांग रहे : उप मुख्यमंत्री अरुण साव*
*राहुल गांधी के पूर्वजों ने किया पिछड़ा वर्ग के साथ धोखा, छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल उससे दो कदम आगे निकले : डिप्टी सीएम अरुण साव*
*उप मुख्यमंत्री अरुण साव सरायपाली में भाजपा पिछड़ा वर्ग द्वारा आयोजित विशाल सम्मेलन में हुए शामिल, उमड़ा ओबीसी समाज का सैलाब*
रायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज सरायपाली के नई मंडी प्रांगण में आयोजित भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के विशाल सम्मेलन को संबोधित किया। श्री साव ने कहा कि, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जाति जनगणना का क्रांतिकारी निर्णय लिया है। इस फैसले से पिछड़ा वर्ग को सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक अधिकार प्राप्त होंगे और वे विकसित भारत के निर्माण में समान भागीदारी निभा सकेंगे। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार पहले भी ओबीसी वर्ग के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिनका लाभ आज समाज को मिल रहा है।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि, कांग्रेस ने करीब 60 वर्षों तक देश पर राज किया, लेकिन पिछड़ा वर्ग की जनगणना कराने की कभी पहल नहीं की। कांग्रेस नेताओं ने जानबूझकर ओबीसी वर्ग को हाशिये पर रखा और उनके हक से वंचित किया। राहुल गांधी के परनाना, नानी, पिता और यूपीए की अध्यक्ष रही उनकी मां ने भी इस वर्ग के उत्थान के लिए कुछ नहीं किया। आज जब कांग्रेस की राजनीतिक जमीन खिसक रही है, तो पिछड़ा वर्ग याद रही है और वे माफी मांग रहे हैं, लेकिन देश की जनता कांग्रेस की ऐतिहासिक गलती को भुलाने वाली नहीं है।
छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की पूर्ववर्ती सरकार ने पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने का नाटक किया और फिर अपने ही व्यक्ति को कोर्ट भेजकर उस पर रोक लगवा दी। ये पूरी प्रक्रिया सिर्फ दिखावा थी, जिससे प्रदेश के ओबीसी समाज को ठगा गया। उन्होंने इसे कांग्रेस की दोहरी नीति और ओबीसी विरोधी मानसिकता का प्रमाण बताया।
श्री साव ने मोदी सरकार के एक देश, एक चुनाव पर भी विचार साझा किया। लोगों ने एक स्वर में देश में एक साथ चुनाव कराने की बात कही। वहीं एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के तहत पौधारोपण करने संकल्पित किया।सम्मेलन को मंत्री श्री ओपी चौधरी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश चंद्राकर, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री चंदूलाल साहू ने भी संबोधित किया।
विशाल सम्मेलन में पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष श्री नेहरू निषाद, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री येतराम साहू, बीज निगम अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर, महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया, श्री शांतनु साहू, श्री देवदत्त साहू, संगठन प्रभारी श्री जगन्नाथ पाणिग्रही जी, जिला पंचायत अध्यक्ष मोगरा पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्री सरस्वती पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री लक्ष्मी पटेल, ओबीसी मोर्चा मंत्री श्री कामता पटेल, श्री रामलाल चौहान, विभिन्न समाज प्रमुख, सरपंच गुलाम, जनपद सदस्य एवं ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
….. …….
