भाटापारा में जुए की महफिल में पुलिस का छापा, 11 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार – 1.07 लाख का सामान जब्त

भाटापारा, 1 अगस्त 2025।
थाना भाटापारा शहर पुलिस ने समाधान सेल में प्राप्त सूचना के आधार पर बीती रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। आदर्श नगर स्थित एक मकान में चल रही जुए की महफिल में छापा मारते हुए पुलिस ने 11 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मौके से ₹49,970 नगद, 09 मोबाइल फोन और 52 पत्तियों की ताश जब्त की गई है। आरोपियों से कुल ₹1,07,470 मूल्य का सामान बरामद किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में गठित “समाधान सेल” की सूचना पर की गई। समाधान सेल द्वारा अपराध संबंधी सूचनाएं आम जनता से व्हाट्सएप या कॉल (हेल्पलाइन नंबर – 94792 20392) के माध्यम से प्राप्त की जा रही हैं, जिनके आधार पर लगातार त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

जुए का अड्डा चला रहा था सुशील थरानी

पुलिस ने जानकारी दी कि यह जुए की गतिविधि आदर्श नगर निवासी सुशील थरानी के मकान के भीतर संचालित हो रही थी। थाना भाटापारा शहर की टीम ने 31 जुलाई की रात से 1 अगस्त की दरम्यानी रात को यह छापा मारा।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची:

1. सुशील थरानी (48) – आदर्श नगर

2. मोहित शोभवानी (21) – बजरंग वार्ड

3. अमन दवानी (26) – माता देवालय वार्ड

4. दीपक उर्फ दीपू शोभवानी (28) – आदर्श नगर

5. राजा ठाकुर उर्फ योगेश (28) – माता देवालय वार्ड

6. इंदर शोभवानी (27) – माता देवालय वार्ड

7. रवि वाधवानी (32) – आदर्श नगर

8. धनराज हबलानी (52) – माता देवालय वार्ड

9. सौरभ तलरेजा (27) – माता देवालय वार्ड

10. अनिल दवानी (56) – माता देवालय वार्ड

11. जितेंद्र देवांगन (50) – नयापारा वार्ड

 

कानूनी कार्रवाई शुरू

पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ थाना भाटापारा शहर में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 4, 5, 6 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।