बीजापुर, छत्तीसगढ़ | 6 अगस्त 2025 — नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से एक के बाद एक बड़ी खबरें सामने आई हैं। बुधवार को गंगालूर थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया। मारे गए नक्सली के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। इलाके में अभी भी फायरिंग रुक-रुककर जारी है, और फोर्स ने पूरे क्षेत्र को घेराबंदी में ले रखा है।
मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, हथियार बरामद
गंगालूर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर से चल रही मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली। एक नक्सली को मार गिराया गया है, और उसके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। हालांकि इलाके में तनाव बरकरार है और सर्च ऑपरेशन जारी है।
एनकाउंटर के डर से 9 नक्सलियों का सरेंडर
इधर, मुठभेड़ से डरे नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया। बीजापुर में एक महिला नक्सली समेत कुल 9 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर करने वालों में कई बड़े इनामी नक्सली शामिल हैं।
इनामी नक्सलियों की सूची:
1 नक्सली पर ₹8 लाख का इनाम
2 नक्सली ₹5-5 लाख के इनामी
3 नक्सली ₹2-2 लाख के इनामी
