छत्तीसगढ़ की 9 राजनीतिक पार्टियों का पंजीयन रद्द, निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई

रायपुर। निर्वाचन आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ की 9 समेत देशभर की 334 राजनीतिक पार्टियों का पंजीयन रद्द कर दिया है। यह कदम उन दलों के खिलाफ उठाया गया है जो पिछले 6 वर्षों से न तो किसी चुनाव में उतरीं और न ही कोई राजनीतिक गतिविधि संचालित कर रही थीं।

आयोग ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत लिया गया है। नियमों के अनुसार, यदि कोई राजनीतिक दल लगातार 6 वर्षों तक चुनाव में हिस्सा नहीं लेता और कोई सक्रिय राजनीतिक गतिविधि नहीं करता, तो उसका पंजीयन रद्द किया जा सकता है।

इस कार्रवाई के बाद छत्तीसगढ़ में राजनीतिक दलों की संख्या 55 से घटकर अब 46 रह गई है। आयोग का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य राजनीतिक माहौल को अधिक पारदर्शी बनाना और केवल सक्रिय दलों को ही मान्यता देना है।

जिन 9 दलों का पंजीयन रद्द हुआ:

छत्तीसगढ़ एकता पार्टी

छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा

छत्तीसगढ़ समाजवादी पार्टी

छत्तीसगढ़ संयुक्त जातीय पार्टी

छत्तीसगढ़ विकास पार्टी

पृथक बस्तर राज्य पार्टी

राष्ट्रीय आदिवासी बहुजन पार्टी

राष्ट्रीय मानव एकता कांग्रेस पार्टी

राष्ट्रीय समाजवाद पार्टी संविधान मोर्चा