आंगतुकों के लिए 15 अगस्त को बंद रहेगा आदिवासी संग्रहालय

रायपुर, 14 अगस्त 2025

नवा रायपुर अटल नगर सेक्टर 24 स्थित छत्तीसगढ़ आदिवासी संग्रहालय 15 अगस्त को आंगतुको हेतु बंद रहेगा। छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा नवा रायपुर में आदिवासी संस्कृति के प्रदर्शन हेतु भव्य संग्रहालय स्थापित किया गया है। आदिवासी कला संस्कृति को इस संग्रहालय में बड़े ही आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है, जिसके अवलोकन के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग संग्रहालय आते हैं।