हाईस्कूल और हायर सेकण्डरी द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित

रायपुर, 19 अगस्त 2025- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है।

📌 हाईस्कूल परीक्षा परिणाम

  • कुल पंजीकृत परीक्षार्थी: 39,583

  • परीक्षा देने वाले: 37,527 (19,622 बालक, 17,905 बालिकाएं)

  • उत्तीर्ण परीक्षार्थी: 12,065

  • कुल उत्तीर्ण प्रतिशत: 32.15%

  • बालिकाओं का परिणाम: 36.17%

  • बालकों का परिणाम: 28.47%

  • प्रथम श्रेणी: 1,564, द्वितीय श्रेणी: 9,325, तृतीय श्रेणी: 1,176

  • नकल प्रकरण में परिणाम रोके गए: 3

📌 हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम

  • कुल पंजीकृत परीक्षार्थी: 35,765

  • परीक्षा देने वाले: 34,059 (17,348 बालक, 16,711 बालिकाएं)

  • उत्तीर्ण परीक्षार्थी: 16,747

  • कुल उत्तीर्ण प्रतिशत: 49.17%

  • बालिकाओं का परिणाम: 50.04%

  • बालकों का परिणाम: 48.33%

  • प्रथम श्रेणी: 4,781, द्वितीय श्रेणी: 11,165, तृतीय श्रेणी: 801

  • नकल प्रकरण में परिणाम रोके गए: 4

मंडल सचिव ने बताया कि छात्र-छात्राएं अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर देख सकते हैं।