राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बाद मंत्री गजेंद्र यादव गुरुवार को पहली बार अपने गृह नगर दुर्ग पहुंचे। इस दौरान कुम्हारी से लेकर दुर्ग तक सड़कें स्वागत में पटल गईं। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
जनता के बीच पहुंचे मंत्री गजेंद्र यादव ने अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा – “यह सम्मान मेरा नहीं बल्कि दुर्ग की जनता का है। मैं भरोसा दिलाता हूं कि पूरे प्रदेश में शिक्षा, ग्रामोद्योग और विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा।”
भाजपा जिला संगठन के साथ-साथ कई सामाजिक संगठनों ने भी मंत्री बनने पर गजेंद्र यादव को बधाई दी और उनके साथ मिलकर दुर्ग के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।
