पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज: एमबीबीएस फर्स्ट ईयर छात्रों को अब तक नया हॉस्टल नहीं, प्राइवेट बिल्डिंग में शिफ्टिंग की तैयारी

पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज: एमबीबीएस फर्स्ट ईयर छात्रों को अब तक नया हॉस्टल नहीं, प्राइवेट बिल्डिंग में शिफ्टिंग की तैयारी

रायपुर। पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस फर्स्ट ईयर छात्रों को अब तक नया हॉस्टल नहीं मिल पाया है। जबकि बाकी ईयर के छात्रों के हॉस्टल तो अलॉट हैं, लेकिन उनकी स्थिति भी जर्जर बनी हुई है।

कुछ समय पहले मेडिकल स्टूडेंट्स ने इस मुद्दे को स्वास्थ्य मंत्री के सामने उठाया था। वहीं, कॉलेज प्रशासन भी लंबे समय से नए हॉस्टल की मांग करता आ रहा है।

विकल्प के तौर पर छात्रों को प्राइवेट बिल्डिंग में शिफ्ट करने की प्रक्रिया कई सालों से लंबित थी, जिसे अब आखिरकार मंजूरी मिल गई है। कॉलेज प्रबंधन ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत 200 छात्रों के लिए सर्वसुविधायुक्त बिल्डिंग तलाशने का काम शुरू कर दिया गया है। इच्छुक मकान मालिकों को 1 सितंबर तक प्रस्ताव भेजने को कहा गया है।