नक्सली स्मारक पर तिरंगा फहराने पर युवक की हत्या, जनअदालत में सुनाई मौत की सजा
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है। नक्सलियों ने तिरंगा फहराने वाले एक युवक को जनअदालत में मौत की सजा दे दी। मामला परतापुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम बिनागुंडा निवासी मनेश नुरूटी (25) ने 15 अगस्त को ग्रामीणों के साथ स्कूल परिसर में बने नक्सली स्मारक पर तिरंगा फहराया था। इस दौरान उसका वीडियो भी सामने आया था।
इसके बाद 16 अगस्त को नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर मनेश पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। 17 अगस्त को नक्सलियों ने बैनर लगाकर युवक को मुखबिर करार दिया।
इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में आक्रोश है कि आजादी के पर्व पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की कीमत एक निर्दोष युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।
