पंजाबी कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन, 65 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

पंजाबी कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन, 65 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

चंडीगढ़। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पॉपुलर कॉमेडियन और एक्टर जसविंदर भल्ला का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे।

जसविंदर भल्ला के अचानक निधन से पूरी पंजाबी इंडस्ट्री सदमे में है। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले और इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

फिलहाल उनके निधन की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। परिजनों या डॉक्टरों की ओर से इस बारे में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

गौरतलब है कि जसविंदर भल्ला पंजाबी सिनेमा में कॉमेडी के बादशाह माने जाते थे। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों को खूब हँसाया और मनोरंजन किया।