उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल में आपातकालीन सेवाओं हेतु विशेष पहल

रायपुर, 25 अगस्त 2025 : उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल (UMH) ने आपातकालीन परिस्थितियों में सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु अपनी तत्परता दोहराई है। हार्ट अटैक एवं ब्रेन स्ट्रोक जैसी गंभीर स्थितियों में समय पर उपचार जीवन बचाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से अस्पताल ने विशेषज्ञ डॉक्टरों के मार्गदर्शन में 24×7 आपातकालीन सेवाएँ सशक्त की हैं।

हार्ट अटैक के मुख्य लक्षण:

छाती में दबाव/दर्द,

सांस फूलना,

बेचैनी या चक्कर आना,

भारीपन या छाती में जलन।

ब्रेन स्ट्रोक के मुख्य लक्षण:

हाथ-पैर में कमजोरी या सुन्नपन,

बोली में समस्या,

चेहरे का टेढ़ापन,

नज़र का धुंधला होना,

चलने में असंतुलन।

इन गंभीर स्थितियों के लिए अस्पताल में कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. दिनेश जैन (DM, Cardiology) और न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. छत्रपाल साहू (DM, Neurology) द्वारा त्वरित एवं उन्नत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है।

साथ ही, अस्पताल द्वारा 28 अगस्त 2025 को एक विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है जिसमें मात्र ₹1999/- में Liver FibroScan एवं विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। यह पहल रोगियों के स्वास्थ्य जागरूकता एवं समय पर उपचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल 200 बेड्स वाला सुपर मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल है, जहाँ सभी TPA, इंश्योरेंस, SECL, रेलवे, NTPC, एयरपोर्ट, सीएसईबी, राज्य एवं केंद्रीय सरकारी योजनाओं की सुविधा उपलब्ध है।

स्थान: नया बस स्टैंड के पास, नहर रोड, भाटागांव, रायपुर (छ.ग.)
आपातकालीन हेल्पलाइन: 0771-4088820, 9109125524, 9589956859