छत्तीसगढ़ के सात पुलिस अधिकारियों को मिली IPS पदोन्नति, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

रायपुर, 27 अगस्त 2025:
छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा (SPS) से जुड़े सात वरिष्ठ अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिल गई है। यह महत्वपूर्ण निर्णय 6 अगस्त को दिल्ली में आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक में लिया गया था। अब प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद केंद्र सरकार ने इन अधिकारियों की पदोन्नति की अधिसूचना भी जारी कर दी है।

पदोन्नत अधिकारियों की सूची:
आईपीएस रैंक पाने वाले इन अधिकारियों में शामिल हैं:

1. पंकज चंद्रा

2. भावना पाण्डेय

3. विमल कुमार बैस

4. हरीश राठौर

5. वेदव्रत सिरमौर

6. राजश्री मिश्रा

7. श्वेता सिनहा