रायपुर। राजधानी रायपुर की पहली महिला विधायक रही रजनी ताई उपासने के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि रजनी ताई का जनसेवा और समाजहित के प्रति योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा –
“रायपुर की पहली महिला विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता व लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सच्चिदानंद उपासने जी की पूज्य माताजी श्रीमती रजनी ताई उपासने जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। जनसेवा और समाजहित के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवारजनों के साथ हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।”
रजनी ताई उपासने ने 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीतकर रायपुर शहर की पहली महिला विधायक बनने का इतिहास रचा था। उनके निधन से पूरे प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है।
