देश के सभी जिलों में पहुंची पाइप्ड नेचुरल गैस, 2034 तक 12 करोड़ कनेक्शन का लक्ष्य

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (PNGRB) ने कहा है कि देश के लगभग सभी हिस्सों तक अब पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) पहुंच चुकी है। द्वीपीय क्षेत्रों को छोड़कर देश के 34 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 784 जिलों में पीएनजी आपूर्ति उपलब्ध हो गई है।

2034 तक बड़े लक्ष्य

PNGRB ने अगले दस सालों के लिए बड़ा रोडमैप तैयार किया है।

  • 12.63 करोड़ घरेलू पीएनजी कनेक्शन

  • 18,336 सीएनजी स्टेशन

  • 5.46 लाख किलोमीटर पाइप्ड गैस नेटवर्क

बोर्ड ने कहा कि इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए राज्यों और संस्थाओं के बीच तालमेल बेहद जरूरी है।

सरकार के नीतिगत कदम

गैस कनेक्शन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने कई कदम उठाए हैं—

  • घरेलू गैस को प्रशासित मूल्य पर उपलब्ध कराना

  • आपूर्ति तंत्र को सरल बनाना

  • सरकारी व रक्षा आवासीय परिसरों में पीएनजी अनिवार्य करना

  • सीपीडब्ल्यूडी और एनबीसीसी को सभी सरकारी कॉलोनियों में पीएनजी प्रावधान सुनिश्चित करने का निर्देश

कीमतों में बड़ा अंतर चुनौती

देश में अलग-अलग राज्यों में वैट की दरें अलग होने के कारण कीमतों में भारी अंतर है।

  • घरेलू पीएनजी की कीमत : त्रिपुरा में करीब ₹45 प्रति एससीएम, उत्तराखंड में ₹63 प्रति एससीएम

  • सीएनजी की कीमत : पुडुचेरी में ₹74.60 प्रति किग्रा, उत्तराखंड में ₹103.80 प्रति किग्रा

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वैट दरों को तर्कसंगत किया जाए तो प्राकृतिक गैस के प्रयोग को और तेजी से बढ़ावा दिया जा सकता है।