विनोद केसरवानी/जिला संवाददाता- ज्ञात हो कि धर्म एवं आध्यात्म की नगरी शबरी नारायण धाम के महानदी किनारे मेला ग्राउंड नगर पंचायत के सामने विगत 2 वर्षों की भांति तृतीय वर्ष श्री दुर्गा महोत्सव,मेला को लेकर बैठक आहूत किया गया लगभग 1 करोड़ की बजट से दुर्गा पूजा महोत्सव संपन्न होगा जिसका तैयारी शुरू हो गया बिलासपुर के डोम पंडाल बंगाली डिजाइनर तैयार कर रहे है जिसे दिल्ली के अक्षर धाम मंदिर की थीम पर बनाया जा रहा वही जिसमें मां दुर्गा ,सरस्वती,लक्ष्मी की प्रतिमा बंगाल के मूर्तिकार तैयार कर रहे है मातारानी दुर्गा देवी की दरबार भव्य और मनमोहक आकर्षक होगा पिछले वर्ष से भी ज्यादा श्रद्धालु की आगमन की आंकलन है
बैठक रामायणा कैफेटेरिया शिवरीनारायण में आहुत किया गया जिसमें नगर के सैकड़ों व्यापारी गणमान्य नागरिक पहुंचे थे सबने अपनी अपनी बात विचार समस्या रखा कार्यक्रम की रूप रेखा के बारे विस्तृत रूप से संदीप सुल्तानिया ने जानकारी प्रदान की इस बीच निरंजन अग्रवाल, बिल्लू बंसल,रमेश मोदी,सागर के वा,नितेश के.वा.मनोज तिवारी,अमित बंसल , लाडली मोहन शर्मा सहित सबने अपना अपना विचार रखा जिसमें
मेला स्थल में सुविधा ,पार्किंग,आवागमन,पुलिसिंग व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, बैगा ,पुजारी, बाउंसर,सहित तमाम विषय में चर्चा चला
समिति में 20 लोग प्रमुख सदस्य है मां का उपहार इनामी कूपन की जिम्मेदारी रसीद बुक वितरण कलेक्शन ,लकी ड्रॉ में 2 कार,4 दोपहिया वाहन , टी वी ,फ्रिज, ए सी,सहित विभिन्न आकर्षक पुरस्कार नवरात्र पर्व के बाद प्रदान किया जाएगा जिसका तैयारी 3 माह से चल रहा है
श्रद्धालुओ की आगमन ,प्रस्थान,प्रसाद वितरण सहित सभी जरूरी विषय में चर्चा सबके बीच रखा गया
समिति के सदस्यों ने नगर वासियों से पिछले वर्ष की भांति तन मन धन से सहयोग करने की अपील किया है
