महेश्वर, 31 अगस्त।
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि और बेटी सारा तेंदुलकर के साथ दो दिन की निजी यात्रा पर महेश्वर पहुंचे। उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग घाट और आसपास के क्षेत्रों में जुट गए।
जैसे ही लोगों को सचिन तेंदुलकर के आने की खबर लगी, क्रिकेट प्रेमियों ने ‘आला रे आला सचिन आला’ और ‘भारत का रत्न कैसा हो, सचिन जैसा हो’ जैसे नारे लगाना शुरू कर दिए। माहौल पूरी तरह क्रिकेट रंग में डूब गया।
प्रशंसकों में उनके साथ सेल्फी और तस्वीर खिंचवाने की होड़ मच गई। सचिन ने भी सहजता का परिचय देते हुए कुछ समय तक लोगों से मुलाकात की और उनके साथ फोटो खिंचवाई। हालांकि बढ़ती भीड़ के कारण उन्हें और सुरक्षा कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
