IAS दीपक सोनी…जनसेवा की मिसाल : बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी ने जिला अस्पताल में किया रक्तदान, मरीजों की जिंदगी बचाने के लिए आगे आकर पेश की अनोखी मिसाल, जिलेवासियों ने की सराहना और जताया आभार

योगेश यादव/ बलौदाबाजार, 1 सितंबर 2025।
बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी ने सोमवार को जिला चिकित्सालय में रक्तदान कर समाज सेवा की अनूठी मिसाल पेश की। उनके इस कदम से न केवल जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिलेगा, बल्कि जिले में रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता भी बढ़ेगी।

कलेक्टर के इस प्रेरणादायक कार्य की जिलेभर में चर्चा हो रही है। आम नागरिकों से लेकर सामाजिक संगठनों तक, सभी ने उनकी सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है।

दीपक सोनी ने रक्तदान के बाद कहा कि “रक्तदान महादान है और हर स्वस्थ व्यक्ति को जीवन बचाने के इस अभियान में शामिल होना चाहिए।”

जिला अस्पताल प्रबंधन ने भी कलेक्टर के इस कदम को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इससे युवाओं को रक्तदान के लिए आगे आने की प्रेरणा मिलेगी।