जज को मिली जान से मारने की धमकी, 500 करोड़ की फिरौती की मांग

मध्य प्रदेश में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका ताजा उदाहरण रीवा जिले से सामने आया है। यहां त्योंथर न्यायालय में पदस्थ प्रथम व्यवहार न्यायाधीश मोहिनी भदौरिया को डाक के जरिए धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र में उन्हें जिंदा रहने के लिए 500 करोड़ रुपये की प्रोटेक्शन मनी देने को कहा गया है।

प्रयागराज जिले के बारा थाना अंतर्गत लोहगारा निवासी संदीप सिंह नाम के युवक ने यह पत्र लिखा है। उसने खुद को कुख्यात डकैत हनुमान गिरोह का साथी बताते हुए न्यायाधीश को जान से मारने की धमकी दी है। पत्र में लिखा गया कि रकम लेकर उन्हें 1 सितंबर की शाम 7:45 बजे यूपी-एमपी बॉर्डर स्थित बड़गड़ जंगल में खुद आना होगा।

इस गंभीर मामले की शिकायत सोहागी थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 308 (4) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि पत्र यूपी से भेजा गया था।

रीवा एसपी विवेक सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान हो चुकी है और वह यूपी का रहने वाला है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में रवाना हो चुकी हैं। कुछ संदिग्ध भी पुलिस की नजर में हैं, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।